BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 5:11 pm
KHABAR : झुकेगा नहीं साला, इंदौर का नहीं रुकेगा नाला, महापौर टास्क फोर्स की हुई शुरुआत, इंदौरी पुष्पा के नारे से निगम आयुक्त हुए खुश, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर टास्क फोर्स की शुरुआत हो गई है। टास्क फोर्स की इस टीम में ‘इंदौरी पुष्पा’ भी है। जिसने नारा दिया ‘अपुन झुकेगा नहीं साला और इंदौर का एक भी नहीं रुकेगा नाला’ इंदौरी पुष्पा के अंदाज से निगम आयुक्त भी खुश नजर आए।


दरअसल, इंदौर में जल जमाव और ड्रेनेज व्यवस्था की समस्याओं से निपटने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक टास्क फोर्स की शुरुआत की है। इस टास्क फोर्स में जल जमाव और ड्रेनेज सिस्टम में आई रुकावटों को दूर करने के लिए 50 से ज्यादा सदस्य टास्क फोर्स के विशेष सफाई प्रशिक्षण लेकर मैदान में उतरेंगे। शहर को सफाई में लगातार नंबर वन बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण के बाद अब इंदौर शहर में जल जमाव और ड्रेनेज की समस्याओं को ठीक किया जाएगा।


टास्क फोर्स में एक इंदौरी पुष्पा भी नजर आया, जिसे निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने गुलदस्ता भेंट किया। इसी दौरान इंदौरी पुष्पा ने कहा ‘अपुन झुकेगा नहीं साला और इंदौर का रुकेगा नहीं नाला।’ इस इंदौरी पुष्पा के अंदाज से निगम आयुक्त भी काफी खुश नजर आए और इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों में भी एक उत्साह का माहौल दिखा। अब इंदौर शहर को सफाई और स्वच्छता के साथ-साथ जल भराव और ड्रेनेज की समस्याओं से भी दूर करने के लिए इस टास्क फोर्स को मैदान में उतरा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE