खरगोन। आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास, रसाईयां, वाटरमेन, चौकीदार के पद पर बतौर अंशकालीन कर्मचारी के रुप में कार्यरत कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर मुखर होने लगे है। मंगलवार को श्री नवग्रह मंदिर परिसर में जिलेभर के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकालकर अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री और स्कूली शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
संगठन जिलाध्यक्ष मनजीत गोस्वामी भगवान गाडगे, छोटू वास्कले, गोलू ठाकुर आदि ने बताया कि वे चतुर्थ श्रेणी के अंशकालीन अस्थायी कर्मचारी के रुप में करीब 550 लोग जिलेभर में कार्यरत है। करीब 10 से 20 साल तक सेवाएं देने के बाद भी महज 5 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है, जो इस महंगाई के दौर में नाकाफी है। हमारी मांग है कि हमें न्यूनतम 18 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश भी दर्ज कराया।