चित्तौड़गढ़। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ की निजी यात्रा पर रहे। उन्होंने पहले श्री सांवलियाजी पहुंचकर दर्शन किया। उसके बाद दुर्ग स्थित बाण माता के भी दर्शन किए। इस दौरान गुजरात के माली समाज के कई पर्यटक भी आए और उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद गहलोत ने माली समाज के ही किशन दगदी के छोटे भाई के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
इसके बाद भीलवाड़ा जाते समय उन्होंने गुड़ ढाणी में रुककर गुड़ बनाने के प्रोसेस को देखा और लोकल फॉर वोकल के लिए अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे लोकल प्रोडक्ट को मार्केट मिलना चाहिए। इसके लिए सबको कोशिश करनी चाहिए।
सांवलिया सेठ और बाण माता के किये दर्शन
चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत पहुंचे। इस दौरान उनका ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज प्रदेश महामंत्री राजन माली और सावित्रीबाई फूले विकास सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष हेमराज किरोड़ीवाल ने उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद गहलोत ने सबसे पहले श्री सांवलियाजी पहुंच कर सांवलिया सेठ के दर्शन किये और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे दुर्ग स्थित बाण माता मंदिर पहुंचे। वहां गुजरात के माली समाज कई लोग भी आए और उनका सम्मान भी किया। गहलोत ने माताजी के दर्शन के बाद वहां पूजा भी की। राज्यसभा सांसद गहलोत ने शहर में माली समाज के किशन दगदी के छोटे भाई के निधन पर शोक जताया।