कंजार्डा। परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण अनफिट बसे ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से दौड़ रही है। मनासा कंजार्डा मार्ग पर कुछ बसों का समय भी तय नहीं है । बसे भी इसी है कि तय समय में अपने गंतव्य स्थान पर यात्री सुरक्षित पहुंचाए तो भगवान का शुक्रिया मानो। बसों में कई बार ब्रेक भी नहीं आते है घाट चढ़ाने में भी क्लीनर को बस के साथ साथ दौड़ना पड़ता है। बसे कंडम होने के बाद भी सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही है। अनफिट बसे धड़ल्ले से चल रही है और यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे है वही प्रशासन के जिम्मेदार आंखों पर पट्टी बांधे बैठे है। जिले में अनफिट बसे प्रशासन की उदासीनता के कारण दौड़ रही है। जिला प्रशासन ध्यान देकर कंडम बसों के स्थान पर नई बसों को परमिट जारी किए जाए।अनफिट बसों के संचालन के कारण कई लोग निजी वाहन से आना जाना पसंद करते है।