कैलारस। एससी एसटी ओबीसी और सर्व समाज के आह्वान पर विगत माह 17 दिसंबर को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सर्वदलीय प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। सर्व समाज के सभी नेता और आम नागरिक वार्ड क्रमांक 3 अंबेडकर मार्ग में प्रतिमा पर उपस्थित हुए वहां पर धरना दिया गया। उसके पश्चात बड़ी संख्या में रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रखर अंबेडकरवादी बसपा नेता नंदलाल खरे और माकपा नेता पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार कैलारस को ज्ञापन दिया। सभी नेताओं ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के जनक भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर अंबेडकर का अपमान देश नहीं सहेगा उनको अभिलंब देश की जनता से माफी मांगना चाहिए और उन्हें स्तीफा देना चाहिए। राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण अंचल से सैकड़ो की तादात में लोग इकट्ठा हुए नेता द्वव के नेतृत्व में ज्ञापन देते वक्त सर्व समाज से डॉ सुरेंद्र शाक्य जनपद सदस्य, पूरन धाकड़, बदन सिंह कोठारी ,डॉक्टर मुरारी लाल अमर, गयाराम सिंह धाकड़, डॉ हरि सिंह शाक्य अशोक जाटव धाकड़ डॉ रघुवीर कोठारी बृजमोहन मर्रेया, एमपी सिंह संतोष सोलंकी ओमप्रकाश श्रीवास, दारा सिंह जाटव जनपद सदस्य श्रीवास नरहरि शर्मा डॉ दशरथ कुशवाहा राजेंद्र जाटव सत्येंद्र सोलंकी रामप्रकाश टैगोर अन्य लोग मौजूद रहे। नेता गणों ने आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।