शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत बुडलाय के सरपंच जीवन सिंह परमार ने अपने निजी खर्च से एक सड़क का निर्माण कराया है। दरअसल ग्राम पंचायत में खेत सड़क योजना को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच को बार-बार आवेदन देकर समस्या बता रहे थे सरपंच द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन जब सड़क स्वीकृत नहीं हुई तो अपने निजी खर्चे से 1 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया इस सड़क के पहले भी एक और सड़क सरपंच द्वारा अपने निजी खर्चे से बनाई गई है और यह जो सड़क बन रही है इसे आप देखकर कह सकते हैं कि क्या यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का रोड तो नहीं बन रहा क्योंकि जिस तरीके से ग्राम पंचायत सरपंच जीवन परमार के द्वारा यह सड़क बनाई जा रही है उससे ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का रोड बन रहा हो सड़क को देखकर अपने खेतों पर जाने वाले किसान भी खुश होकर सरपंच की सराहना कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय खेती किसानी के लिए निकालना मुश्किल था सरपंच ने कर दिया सपना साकार आज जिस सड़क का निर्माण हो रहा है यहां पर 5 फीट की गहरी खाई हुआ करती थी जिसमें बारिश के दिनों में किसानों को अपने खेत पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर हमारे द्वारा पहले भी कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ था अब हम सब किसानों ने सरपंच को हमारी समस्या बताई जिन्होंने गाव के ग्रामीण की परेशानी को समझा और उसे दूर करने का निर्णय लिया। और किसानों के खेतों पर जाने वाली दो सड़कों का निर्माण अपने निजी खर्च 12 लाख रुपए से कर डाली।
वहीं, सड़क का निर्माण होने के बाद किसान भी खुश नजर आ रहे हैं और सरपंच की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। दूसरी पंचायतों के लिए भी इसे एक अनुकरणीय उदाहरण बता रहे हैं। बारिश के समय खेतों पर नहीं जा पाते थे किसान अब मिलेगी उनको खेतों पर जाने की सुविधा ग्राम पंचायत सरपंच जीवन सिंह परमार ने बताया कि ग्रामीण किसानो की समस्याओं को देखते हुए सड़क निर्माण कर दी है। जिससे अब ग्रामीणों को परेशानी नहीं आएगी। सड़क निर्माण में ग्राम पंचायत के पंच एवं ग्रामीणों का सहयोग मिला। राजनीति के साथ कभी-कभी समाज सेवा भी करनी चाहिए। और मेरा लक्ष्य हमेशा ग्राम विकास के लिए ही रहेगा।