भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के भोजपुर चौराहे के पास मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारी महिलाओं ने नगर निगम की महिला कर्मचारी के बाल खींचे और थप्पड़ भी मारे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मंगलवार शाम भोजपुर चौराहे के पास सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए सब्जी के ठेले हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले पर कब्जेधारियों ने हमला कर दिया। बात उतनी बाद गई कि इनमें शामिल महिलाओं ने निगम की महिला कर्मचारी के मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर अतिक्रमण अधिकारी ने बागसेवनिया थाने में शिकायत की है। बतादें कि राजधानी के अलग-अलग इलाके में कब्जेधारियों ने कब्जा कर रखा है। जिसके खिलाफ निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।