BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 11:53 am
BIG NEWS : बीजेपी-कांग्रेस नेताओं को फिल्म दिखाएंगे दिग्विजय, सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण, 13 जनवरी को ‘जंगल सत्याग्रह’ का होगा प्रीमियर शो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को फिल्म दिखाएंगे। 13 जनवरी को ‘जंगल सत्याग्रह’ मूवी का विधानसभा के मानसरोवर सभागार में प्रीमियर शो होगा। इसके लिए दिग्गी ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधायकों, सांसदों मंत्रियों समेत पूर्व विधायकों को निमंत्रण भी भेजा है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने इसके लिए सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत मंत्री-विधायकों को निमंत्रण भेजा है।


कांग्रेस नेताओं को भी न्योता
दिग्गी ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेस के सीनियर नेताओं को भी फिल्म के प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी आमंत्रित किया है। दिग्विजय सिंह, राज्यपाल मंगूभाई पटेल को भी निमंत्रण देने जाएंगे।


विद्रोह पर आधारित है फिल्म
फिल्म फिल्म ‘जंगल सत्याग्रह’ मध्य प्रदेश के बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर आधारित है। बैतूल के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष को इस फिल्म में दिखाया गया है। ‘जंगल सत्याग्रह’ का निर्माण बैतूल के स्थानीय कलाकारों ने किया है। इस मूवी का प्रीमियर शो 13 जनवरी को विधानसभा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE