नीमच। श्री महामाया रंकावली माताजी श्रीमद् भागवत कथा एवं सेवा समिति के द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजित करुणामयी महामाया रंकावाली माता जी की धरती पर आज से श्री कल्ला जी महाराज के कृपा पात्र गोनंदन पंडित विकास नागदा की मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को भक्त जन श्रवण करेंगे। यह कथा 8 जनवरी से 14 जनवरी मकर संक्रांति तक होगी। कथा का समय प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक होगा। सेवा समिति ने सभी भक्तों से कथा श्रवण के लिए अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में भक्त पधारे और धर्म लाभ लेवे।