BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 12:31 pm
BIG NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष की आज जारी हो सकती है घोषणा, भोपाल से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार, छह मंडल अध्यक्ष भी अटके, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। पिछले नौ दिनों से भाजपा के जिलाध्यक्ष घोषित होने का इंतजार है। दावेदार तो 15 हैं, दावेदार भी भोपाल व दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं और वहीं डेरा डाले हुए हैं। आज बुधवार शाम तक या रात तक नए भाजपा अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।


जिलाध्यक्ष बनने जिले से 15 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी। गत 26 दिसंबर को रायशुमारी हुई। जिलाध्यक्ष चुनने 61 सदस्यों ने भी 3-3 नामों का पैनल बनाकर बंद लिफाफे में सौंप दिया था। चर्चा है कि जिलाध्यक्ष चयन से जिले में सामाजिक व राजनीतिक समीकरण भी साधने का संगठन प्रयास कर रहा है।


इधर भाजपा कार्यकर्ता बेसब्री से नए अध्यक्ष के नाम का इंतजार कर रहे हैं। दावेदार भी भोपाल व दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। कई दावेदार दिल्ली व भोपाल में डेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक की कवायद में कुछ नाम दौड़ से बाहर हो गए हैं।


अब सिर्फ पांच नामों पर चर्चा चल रही है, जिसमें मौजूदा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले, हुकुम गुप्ता, अजय यादव, लोकेश शुक्ला, मोहन जोशी और अंजना शरद पटेल का नाम शामिल है।


स्थानीय नेताओं को भी साधने में जुटे...
जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल दावेदारों का जहां वरिष्ठ नेताओं से मेल-जोल का दौर तो जारी है। तो वहीं कई अन्य दावेदारों को अपने पक्ष में लाने के प्रयास में भी जुटे हुए हैं। ताकि अन्य दावेदार भी उनके पक्ष में समर्थन कर सकें। वहीं संगठन स्थानीय नेताओं से भी सहमति ले रहा है, इससे दावेदार स्थानीय नेताओं व उनके समर्थकों को भी साधते नजर आ रहे हैं। और इसके लिए स्थानीय नेताओं के घरों पर भी दावेदार जुट रहे हैं, ताकि स्थानीय नेता जिलाध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर सहमति दे दें।


5 मंडल भी अटके, नहीं हो पा रहा निर्णय..
5 मंडलों में भी मंडल अध्यक्ष पद पर भी निर्णय नहीं हो पा रहा है और यहां चयन अटका हुआ है। जबकि 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था। लेकिन बड़वानी विधानसभा के दो मंडल, एक सेंधवा विधानसभा के मंडल एवं एक पानसेमल विधानसभा और एक राजपुर विधानसभा मंडल में मंडल अध्यक्ष बनाने संगठन निर्णय नहीं ले पा रहा है। इससे अब तक यहां मंडल अध्यक्षों का चयन नहीं हो पाया है।


जल्द ही शेष मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होगी...
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर उच्च स्तर से संगठन को निर्णय लेना है। जल्द घोषणा होगी। बचे हुए मंडल अध्यक्ष के लिए प्रदेश से अनुमति लेना पड़ेगी। 26 मंडल अध्यक्षों में से 21 मंडल अध्यक्ष घोषित हो गए हैं। जल्दी ही शेष मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE