नीमच। शहर की कैंट थाना पुलिस ने विगत दिनों विकास नगर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी गई मश्रुका सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 लाख रुपए नकद, सोना व हीरे के नग बरामद किए हैं, जिससे आरोपियों ने कार, ट्रक व एक प्लॉट भी लिया था। इस पूरे मामले का पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.12.24 को फरियादी अनिल पिता राजमल नागौरी उम्र 60 वर्ष निवासी 14/3 विकास नगर नीमच के घर से लाखों रूपये नकदी, सोने व हीरे जड़ीत जेवर चुराने की घटना का पर्दाफाश करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 18 लाख रूपये नगदी, सोना वजनी 330 ग्राम, हीरे के नग 76. अल्टो कार-01, एक टाटा लिलेण्ड ट्रक व एक प्लाट की रजिस्ट्री जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.12.24 को फरियादी अनिल पिता राजमल नागौरी, उम्र 40 साल निवासी 14/3 विकास नगर नीमच नीमच द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि दिनांक दिनांक 27.12.2024 को मेरी पत्नी अपने सोने व हीरे जड़ित रकमें बैंक के लॉकर में रखने हेतु आलमारी खोलकर निकालने लगी तो देखा कि रकमे दराज में नहीं थी। फिर मैंने अपने सीमेंट व पेट्रोल पम्प के व्यवसाय से आये रूपये जो दूसरी अलमारी में रखे थे उसको खोलकर देखते आलमारी में करीब लाखों रूपये भी नही दिखे। कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर में रखी आलमारियों का ताला खोलकर नगदी व सोने व हीरे जडित जेवर जेवर चुरा ले गया है। जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क 591/24 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गयी जिस पर से थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में थाना नीमचकेंट की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर फरियादी के घर में काम करने वाले संदेही दलीपसिंह पिता किशोर सिंह शेखावत, जाति राजपूत, उम्र 24 साल निवासी डुंगरगढ हालमुकाम नीमच एवं टोनी उर्फ पुरुषोत्तम सिंह शेखावत निवासी डुंगरगढ राजस्थान से गहन पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसकी निशादेही से चोरी किये 18 लाख रूपये नकदी, सोना वजनी 330 ग्राम, हीरे के नग 76 जप्त किये गये व आरोपी द्वारा फरियादी के घर से चोरी किये रूपयो से खरीदी अल्टो कार, एक टाटा लिलेण्ड ट्रक जप्त किये गए।
आरोपियों का विवरण-
- दलीप सिंह पिता किशोर सिंह शेखावत, जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी डुंगरगढ़ हालमुकाम नीमच
- टोनी उर्फ पुरुषोत्तम सिंह शेखावत निवासी डुगरगढ़ राजस्थान

जब्त मश्रुका-
- 18 लाख रूपये नकदी, सोना वजनी 330 ग्राम, हीरे के नग 76, अल्टो कार, एक टाटा लिलेण्ड ट्रक व एक प्लाट की रजिस्ट्री।

सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी नीमच केंट पुष्पा सिंह चौहान, थाना नीमच कैंट टीम व साइबर सेल नीमच की टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।