BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 1:35 pm
BIG NEWS : राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ली बैठक, विश्वविद्यालय कुलगुरु से लिया योजनाओं का फीडबैक, नई शिक्षा नीति एक्शन पर मांगे अपडेट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं और कुलपतियों के साथ हायर एजुकेशन व्यवस्था में सुधार और बदलाव को लेकर बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।


बैठक में नई शिक्षा नीति के आधार पर कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन पर जोर देते हुए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।


इसके साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों के परीक्षा पैटर्न में बदलाव और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल और विश्वविद्यालयों के कुलगुरु व अधिकारी उपस्थित थे।


राज्यपाल से सीएम ने की सौजन्य मुलाकात
बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की और गुलदस्ता देकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास और आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE