BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 2:12 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार, तापमान में गिरावट से लोगों के छूटी धूजणी, 2 दिन बाद बारिश के आसार, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दूसरा दिन भी ठंड के चपेट में रहा। बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। गलन भी बरकरार है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। जिले में अभी मौसम साफ और शुष्क है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट होने की संभावना है। कोहरे का असर नहीं होने के कारण विजिबिलिटी भी पूरी तरह क्लियर है।


48 घंटे पहले बदला मौसम
प्रदेश में बदलते मौसम का असर चित्तौड़गढ़ में लगातार देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव भी जारी है। 2 दिन पहले तक भी चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान राजस्थान में सबसे ज्यादा रहा। रात को भी हल्की गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन पिछले 48 घंटों से मौसम ने पलटी खाई और ठंडी हवाओं के चलते टेंपरेचर डाउन हो गया। गलन भी तेज हो गई।


बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली है लेकिन ठंड और गलन दोनों ही बरकरार है। चित्तौड़गढ़ में कोहरे का असर नहीं है, इसलिए विजिबिलिटी पूरी तरह से क्लियर है। अधिकतम तापमान में भी 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार दोपहर का तापमान 22.9 डिग्री और रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि सोमवार के दिन का तापमान 24.8 डिग्री और रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।


मावठ का असर भी देखने को मिल सकता है
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जिसके कारण टेंपरेचर में गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा एक और स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से 10 से 12 जनवरी के दौरान राजस्थान के कुछ संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी पड़ सकता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE