इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार यानी कल इंदौर आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि गड़करी कल इंदौर आकर फिर हेलिकॉप्टर से इंदौर-अकोला फोर लेन हाईवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन तेजाजी नगर-बलवाड़ा सेक्शन का परिक्षण करेंगे। इस परिक्षण के बाद वह पीथमपुर के लिए रवाना होंगे। जहां पर वह नेट्रैक्स के आयोजित हो रहे बाहा इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीथमपुर से इंदौर लोटकर गड़करी दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में क्रियान्वित की जा रही नेशनल हाईवे की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में इंदौर के अलावा आसपास की प्रोजेक्ट इम्प्लिमेंटेशन यूनिट के परियोजना निदेशक शामिल होंगे। इस दौरान इंदौर की पश्चिमी रिंग रोड समेत अन्य प्रोजेक्टों में प्रदेश सरकार की तरफ से आ रही अड़चनों के बारे में उन्हें बताया जाएगा। वहीं गड़करी इंदौर में नाथ मंदीर भी दर्शन करनें जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री सुबह विमान द्वारा नई दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। हेलिकॉप्टर से हाईवे का काम देखने और इंदौर में समीक्षा बैठक करने के बाद गडकरी शाम को इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे। हाईवे निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अफसर भी उनके साथ होंगे, जो इंदौर यूनिट द्वारा बनाए जा रहे हाईवे के संबंध में उन्हें जानकारी देंगे।