BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 2:57 pm
KHABAR : आजादी के 78 साल बाद भी छुआछूत, दलित ने बांटा प्रसाद तो सरपंच ने कर दिया सामाजिक बहिष्कार, एसपी से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। आजादी के 78 साल बाद आज भी कई गांवों में छुआछूत जैसी कुप्रथाएं खत्म नहीं हो पाई हैं। जहां बाबा बागेश्वर जात-पात को खत्म कर हिंदू एकता के लिए सनातन पद यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं उनके ही जिले छतरपुर में दलितों को छुआछूत का तंज सहना पड़ रहा है।


मामला सटई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक दलित व्यक्ति ने हनुमान मंदिर में पुजारी के माध्यम से प्रसाद चढ़वाया और फिर गांव के पांच ग्रामीणों को बांट दिया। जब यह बात गांव के सरपंच संतोष तिवारी को पता चली, तो उन्होंने उन पांच ग्रामीणों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जिन्होंने दलित के हाथ का प्रसाद खाया था।


गांववालों का आरोप है कि सरपंच के आदेश के बाद उन्हें किसी भी शादी, तेरहवीं, चौक जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा है। इस सामाजिक बहिष्कार के चलते पांचों ग्रामीण मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है। इस पर बिजावर एसडीओपी शशांक जैन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE