भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कोलार रोड भोपाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मलखंब (महिला - पुरुष) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया, दोनों वर्गों में आज बहुत ही रोमांचक इवेंट देखने को मिलें। महिला वर्ग में जहां सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की पल्लवी ने स्वर्ण पदक जीता वहीं पुरूष वर्ग में आरएनटीयू के प्रणव ने 24.80 अंको के साथ गोल्ड जीतकर यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया।
ऑल राउंडर चौंपियनशिप महिला वर्ग में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की पल्लवी ने 16.85 अंको के साथ स्वर्ण पदक, नेहा ने 16.60 अंको के साथ रजत पदक एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की जानवी ने 16.45 अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।
ऑल राउंडर चौंपियनशिप पुरुष वर्ग में आरएनटीयू के प्रणव ने 24.80 अंको के साथ स्वर्ण पदक, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई के सरदूल ने 24.70 अंको के साथ रजत पदक एंव आरएनटीयू के पंकज ने 24.60 अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।
मेडल सेरेमनी के अवसर पर डॉ गुरजीत सिंह बाजवा इंटरनेशनल कोच जिम्नास्टिक,महासचिव रोक एंड रोल फेडरेशन ऑफ इंडिया, डॉ राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षा परिषद दिल्ली,पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप, आर के शर्मा खेल अधिकारी टीआईटी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।