शाजापुर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मद खेड़ा में बैंक के उपभोक्ता किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। किसानों के साथ धोखाधड़ी के मामले में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी बैंक पहुंचे एवं भारतीय किसान संघ के द्वारा उच्च अधिकारियों को किसानों को साथ में धोखाधड़ी के ऊपर कारवाई करने के लिए भी आवेदन दिया है। लगभग 10 से 15 किसानों के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मद खेड़ा में लगभग 50 लाख से एक करोड़ तक की धोखाधड़ी का मामला हुआ है।
किसानों का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मद खेड़ा में बैंक मैनेजर आशीष कुमार आर्य एवं बैंक के एक अन्य कर्मचारी राहुल बैरागी के द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है। इसी के साथ बैंक के अन्य कर्मचारियों के मिलीभगत होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
इसी हमले को लेकर किसानों ने आपको दिखाने पर आवदान दिया है जिस पर बैंक मैनेजर आशीष कुमार आर्य और एक अन्य कर्मचारी राहुल बैरागी के ऊपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बैंक का जो अन्य कर्मचारी राहुल बैरागी है वह अपने निवास अकोदिया से लगभग 1 महीने से लापता है। और हेरान करने वाली बात यहां है कि उसके परिजनों के द्वारा अभी तक थाने पर सूचना भी नहीं दी गई है।
भारतीय स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी भी उत्तम मामले में जांच कर रहे हैं अब देखना यहां है कि किसानों के जो धोखाधड़ी का मामला हुआ है उसमें उन्हें न्याय मिलेगा या नहीं। किसानों के द्वारा बैंक ऋण जमा करने के कुछ दिनों बाद बैंक के द्वारा दबाव बनाया जाता है कि अपने ऋण जमा नहीं किया है कृपया अपना ऋण जमा करें। ओर भी बैंक में किस प्रकार से किसानों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया देखते हैं किसानों की जुबानी।