BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 4:14 pm
KHABAR : रतलाम होकर चलेगी गोरखपुर-बांद्रा-टर्मिनस, यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए फरवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए गोरखपुर बांद्रा स्‍पेशलु चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 14 फरवरी और बांद्रा टर्मिनस से 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर होकर अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरेगी।


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल 14 फरवरी से गोरखपुर से हर शुक्रवार को 7:50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (6:15/ 6:25, शनिवार) होते हुए प्रति शनिवार को 18 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्‍या 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्‍पेशल 15 फरवरी से बांद्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 21:20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (6:40/6:50, रविवार) होते हुए सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में खलिलाबाद, बस्‍ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्‍टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। ट्रेन में सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE