BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 4:43 pm
KHABAR : विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, बोले- स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति 15 दिवस में सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन द्वारा विभिन्न वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में संबंधित विभाग वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति आगामी 15 दिवस में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

कलेक्टर चन्द्रा ने अंत्यवसायी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश में लक्ष्य पूर्ति करने वाले 05 जिलों में नीमच के सम्मिलित होने पर महाप्रबंधक, अंत्यवसायी वित्त विकास निगम द्वारा नीमच जिले को बधाई दी गई है, जिस पर कलेक्टर चन्द्रा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। कलेक्टर चन्द्रा द्वारा पंख अभियान अंतर्गत बांछड़ा समुदाय के हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु भी विभिन्न विभागों को लक्ष्य दिये गये तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रकरण स्वीकृत एवं वितरण कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में कलेक्टर चन्द्रा द्वारा जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई नीमच, एसआरएलएम, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अरविन्द डामोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE