BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 4:48 pm
KHABAR : मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ऐलान, भोपाल सहित सभी जिलों में 16 को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पदोन्नति शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाली, लिपिकों को राज्य मंत्रालय के समान ग्रेड-पे सहित अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी का कहना है कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा और दिन-ब-दिन जोर पकड़ेगा।


द्विवेदी ने बताया कि 16 जनवरी को सभी जिलों में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री-मुख्य सचिव के नाम 48 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। वे कहते हैं कि यह आंदोलन यहीं रुकने वाला नहीं है। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक और सांसद को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ताकि वे मुख्यमंत्री तक कर्मचारियों की मांगें पहुंचाएं। आंदोलन के कई चरण होंगे, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे अगले चरण की घोषणा करते जाएंगे। द्विवेदी बताते हैं कि अपने प्रति सरकार के रवैये से प्रदेश का कर्मचारी दुखी है और हर हाल में आंदोलन करना चाहता है। हम उचित अवसर आने पर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE