BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 4:50 pm
KHABAR : एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू पर एफआईआर कराने की मांग, किसान बोला- अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि बाबू ने दूसरे के खाते में डाली, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। बुधवार को एक किसान ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर राजनगर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में अधिग्रहित की गई। जिसकी मुआवजा राशि बाबू ने किसी दूसरे के खाते में डाल दी है।


किसान भाइयन पिता लोटन पटेल निवासी राजनगर तहसीलदार के घुरा गांव का रहने वाला है। भाइयन का कहना है कि सात साल पहले सन 2017 में बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे फोर लाइन रोड में निर्माण में उसकी जमीन अधिग्रहण की गई थी। एनएचएआई विभाग ने उसकी जमीन का 14,30,516 मुआवजा बनाया गया था।


किसान का आरोप है कि राजनगर तहसील में पदस्थ अंसारी बाबू ने साठगांठ करके गांव के राधाचरण पटेल के खाते में डाल दिए, जिसकी भाइयन 7 साल से शिकायत करता आ रहा है। उसने राजनगर एसडीएम से शिकायत की, कलेक्टर से शिकायत की है, लेकिन उसको आज तक न ही मुआवजा राशि दी गई है और न ही अंसारी बाबू पर कार्रवाई की गई है। बुधवार को उसने कलेक्टर से शिकायत में राजनगर एसडीएम कार्यालय अंसारी बाबू पर एफआईआर दर्ज कर उसकी मुआवजा राशि वापस दिलाने की मांग की है।


जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
राजनगर एसडीम प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि अभी मेरा हाल ही में राजनगर ट्रांसफर हुआ है, मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है, जांच के बाद उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE