BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 5:38 pm
NEWS : वंडर क्रिकेट मेनीया-सीजन 3 का आयोजन, खेल या कार्य क्षेत्र हो वंडर सीमेंट का प्रत्येक कर्मचारी जीत के लिए है तत्पर - नितिन जैन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर निम्बाहेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट ‘‘वंडर क्रिकेट मेनीया-2024-25, सीजन - 3’’ का आयोजन समारोह  नितिन जैन, यूनिट हेड, वंडर सीमेंट लि. एवं अरुणा जैन के मुख्य आतिथ्य एवं कंपनी के रोहित धवन, अमित मेहता एवं राजेंद्र शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में उमंग एवं उत्साह के साथ में पाटनी पब्लिक स्कूल के भव्य खेल मैदान पर हुआ। नितिन जैन ने विजेता टीम की जीत की भावना की प्रशंसा की और कहा कि यह खिलाड़ियों की जीतने की इच्छाशक्ति है जो वंडर सीमेंट के कर्मचारियों को अलग बनाती है। चाहे वह खेल का मैदान हो या कार्यस्थल, वंडर सीमेंट का हर कर्मचारी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है।


टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 224 खिलाड़ी सहित सभी महिला कार्मिक भी शामिल थे। वंडर ईगल्स टीम के स्पोंसर प्रदीप उपाध्याय, मेंटर डॉ. विश्वास जैन एवं कप्तान राहुल चौहान के नेतृत्व में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ट्रॉफी जीती, साथ ही वंडर रेंजर्स उपविजेता रही। विजेताओं, उपविजेताओं, सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन वाले खिलाडियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।  अंकित काबरा ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, बेस्ट बेट्समेन एवं हाईएस्ट सिक्स का खि़ताब अपने नाम किया।  अमृत शर्मा को बेस्ट बॉलर एवं मेन ऑफ़ द मैच तथा स्वाति आमेटा को बेस्ट फीमेल प्लेयर का पुरुस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों सहित वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।  


तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट में कम्पनी प्रबंधन द्वारा की गई उत्तम व्यवस्थाओं से टीम समर्थकों, दर्शकों एवं आर. के. नगर वासियों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनन्द लिया। टूर्नामेन्ट में खेले गए हर मैच के निष्पक्ष निर्णय के लिये सक्षम निर्णायक कमेटी, स्कोरर, कमेन्टेटर सहित डी.जे. की व्यवस्था से मैदान में दर्शकों के उत्साह देखते ही बन रहा था। कपिल व्यास ने क्रिकेट मेनीया कार्यक्रम को उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए वंडर सीमेंट प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं आयोजन में सहयोगी सभी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस ऊर्जापूर्ण खेल आयोजन के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन  गिरीश श्रृंगी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE