BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 11:07 am
KHABAR : एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर में दरार मामला, निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने क्रैक को एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बताया, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार की दरार मामले में भोपाल से पहुंची टीम ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर में आए क्रैक को एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बताया। फ्लावर में आए क्रैक की तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी। नीरज मंडलोई, ऊपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर में आए क्रैक से पानी घुसने या दूसरी तरह की समस्याओं की जांच होगी।अभी तक फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर में कोई भी गड़बड़ी नहीं समझ में आई है। निर्माण और डिजाइन की भी जांच जाएगी। फ्लाईओवर में आए क्रैक में थीनेल, डामर और थर्मल पेंट लगाकर ठीक किया जाएगा।

 

फ्लाईओवर कंप्लीट होने के पहले ही पड़ी दरारें
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था। उमंग सिंघार ने लिखा था मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई नई इबारतें लिखी जा रही है। जबलपुर में 800 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बन रहा है। कुछ महीनों पहले ही बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर के एक हिस्से का शुभारंभ किया गया था। फ्लाईओवर में घटिया निर्माण का खुलासा होते ही लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मचा। लोक निर्माण विभाग ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पर भी गाज गिरी चुकी है। एक साल पहले शुरू किए गए फ्लाईओवर के हिस्से में कई जगहों पर क्रैक आया। मदन महल चौक से दमोह नाका तक मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बन रहा है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE