शाजापुर। बुधवार रात शहरी हाईवे पर दुपाड़ा चौराहे के पास स्थित टावर के सामने एक हादसा हुआ। मृत कुत्ते को बचाने के प्रयास में सब्जी से भरा तीन पहिया लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं।लालघाटी थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर और वाहन चालक राजेश माली पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को तराना में साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। वहां से सब्जी लेकर लोडिंग ऑटो रिक्शा शाजापुर की ओर आ रहा था।
वही दूसरा सड़क हादसा उज्जैन मक्सी रोड पर हुए तीन घायल
थाना मक्सी क्षेत्र के उज्जैन रोड पर शिव शक्ति वेयर हाउस के पास एक अज्ञात वाहन और एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 13 डीवी 9542 की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोग, सागर (उम्र लगभग 25 साल, निवासी ग्राम धारा खेड़ी) और सुनील (पिता नानूराम, उम्र लगभग 25 साल, निवासी ग्राम खंम्मूखेड़ी थाना तराना) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उज्जैन भेजा गया है। वहीं, तीसरे घायल राजेश (पिता मोहन, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम रसूलपुर, सारंगपुर के समीप) को कस्बा मक्सी के शासकीय अस्पताल गडरौली में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है जहा इलाज जारी है।