BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 12:31 pm
KHABAR : जेसीआई गुना पायनियर की स्पर्धा में क्रिकेट टूर्नामेंट, महिला क्रिकेट में विजेता रही टीम डायनामाइट, स्लो स्कूटर रेस में टीम ईगल का दबदबा, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जेसीआई गुना पायनियर के स्पर्धा 2025 टूर्नामेंट में कई गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार रात महिला क्रिकेट का फाइनल खेला गया। फाइनल मैच टीम डायनामाइट और टीम ईगल के बीच खेला गया। इसमें टीम डाइनामाइट ने खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरे गेम्स भी खेले गए।

 

बता दें कि जेसीआई गुना पायनियर द्वारा स्पोर्ट्स स्पर्धा 2025 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें क्रिकेट, स्कूटर रेस, लूडो, डार्ट सहित अन्य खेलों के टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। सभी टूर्नामेंट पुरुष और महिला वर्ग के अलग अलग आयोजित किए जा रहे हैं।

 

सेक्रेटरी सुमित मथुरिया ने बताया कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच टीम डायनामाइट और टीम ईगल के बीच खेला गया। इसमें टीम श्टीम डाइनामाइटश् ने फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। टीम की कप्तान नियति गोयल और उनकी खिलाड़ियों ने एकजुटता और कौशल के साथ खेलते हुए सभी को प्रभावित किया। इस मैच में टीम डाइनामाइट ने अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में एक मजबूत स्कोर बनाया, जो उनकी मेहनत और तैयारी का प्रमाण था।

 

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी विवेक अष्ठाना मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में भागीदारी और मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। उनके साथ चेयरमैन वैभव टांटिया, को-चेयरमैन निखित जैन भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके मनोबल को ऊंचा रखा।

 

इसी के साथ स्लो स्कूटर रेस भी आयोजित की गई। इसमें टीम एमटी ईगलश् का दबदबा देखने को मिला। सपना, प्रियंका और लाक्क्षी ने श्टीम एमटी ईगलश् के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 55.36 मीटर की दूरी तय की, जो इस प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वहीं, दूसरी ओर श्टीम डाइनामाइटश् की खिलाड़ियों ने 40.45 की दूरी तय की। इस खेल के आयोजन ने सभी खिलाड़ियों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE