देवास। प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ मिल इसलिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं चिन्हित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में ग्राम खोखरिया, बरखेड़ा कायम, मातमौर, निपानिया सहित अन्य ग्रामों में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की नगर परिषदों में भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।