BREAKING NEWS
अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 2:36 pm
NEWS : एमजीजीएस सिंहपुर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, सहशैक्षिक गतिविधियों से होगा बालकों का सर्वांगीण विकास -पाराशर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों से ही बालक- बालिकाओं का सर्वांगणी विकास होता है जिससे वे समाज व राष्ट्र निर्माण में निखर कर आते हैं।


उक्त विचार कपासन विधायक प्रतिनिधि एवं कपासन ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर सिंहपुर ने गुरुवार को राज्य सरकार के राजकीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों को लेकर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य यशोदा बलाई ने की। विशिष्ठ अतिथि पीईईओ प्रतिनिधि गोकुलचन्द बैरवा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को व्याख्याता मंगतुराम ने चांदी के सिक्के एवं प्रीति व्यास ने नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक, सहशैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों में सहयोग देने वाले सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक भामाशाह बालुराम जाट को भी सम्मानित किया गया।  


इस अवसर पर व्याख्याता अनिता चावला, भेरूलाल जाट, समीर वर्मा, आभा अग्रवाल, पुस्त. अध्यक्ष प्रेमसुख सालवी, अध्यापक राजेन्द्र कुमार काबरा, शोभालाल जाट, समीम बानो, ममता शर्मा, शाशि छगनलाल खटीक, यशोदा शर्मा, किशन बैरागी, गीता सेन, जमनालाल सालवी, बाबू खां, राजेन्द्र कुमार सहित कई अभिभावकजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सुभाषचन्द्र बोस जयंती को याद करते हुए कविता, नृत्य, नाटक, एकांकी की प्रस्तुतियाँ दी गई। संचालन व्याख्याता भेरूलाल जाट ने किया। आभार प्रधानाचार्य यशोदा बलाई ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE