सेगांव। राज्य आनंद संस्थान भोपाल आनंद विभाग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गांव स्तर से लेकर विकास खंड स्तर तक दिनांक 14 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम दिनांक 24 जनवरी शुक्रवार को बीआरसी मैदान पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर पप्पू यादव ने आनंद विभाग की संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया। आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधि के साथ पारंपरिक खेल रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, आदि का भी आयोजन किया गया। 25 जनवरी राष्ट्रीय मताधिकार दिवस पर बिना किसी प्रलोभन के अपने मत का उपयोग करने की शपत ली।