बागली। शासकीय सीएम राइट स्कूल बागली में मेघावी छात्र-छात्राएं स्कूटी वितरण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। सत्र 2023 24 के बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10वीं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार के दिन स्कुटी वितरण की गई, उक्त कार्यक्रम के माध्यम से 15 छात्र-छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया गया। साथी अन्य और भी छात्र-छात्राओं को वितरण होना है, साथ ही आगामी दिनों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए सरकार द्वारा राशि छात्र-छात्राओं के खाते में जमा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, जनपद सदस्य आशीष पाटीदार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी, स्कूल प्राचार्य प्रकाश डाबी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान अतिथियों द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। स्कूल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। एवं मेघावी छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें स्कूटी की चाबियां वितरण की गई। अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्कूटी वितरण कि गई। स्कूटी मिलने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दे रही थी,साथ ही मेघावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे।