नीमच। शहर के समीप कनावटी गांव में विद्युत वितरण कंपनी के एक संविदा लाइनमैन को कार्य करते समय करंट लग गया और उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंशीलाल पिता मदनलाल नागदा उम्र 35 वर्ष जो कि पिपलिया रावजी के निवासी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में संविदा लाइनमैन के पद पर कनावटी में पदस्थ है। वे नीमच के मेडिकल कॉलेज के यहां कनेक्शन करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। लाइन भी स्वयं बंद करके आए थे। काम करते समय उनको करंट लग गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण संभवतः रिटर्न करंट आना रहा होगा। करंट लगने से बंशीलाल नागदा खंभे से गिर गए और उनके चेहरे और दाहिनें तरफ कूल्हे की हड्डी में चोट आई है। घटना के बाद विभाग के लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।