BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 6:22 pm
KHABAR : छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षक ने परीक्षा फॉर्म के नाम पर 100 से अधिक बच्चों से लिए पैसे, नहीं मिला एडमिट कार्ड, अब कैसे देंगे एग्जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के साथ ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां टीचर ने बड़ी संख्या में बच्चों से 12वीं एवं 10वीं के प्राइवेट फॉर्म के नाम से 1300 से लेकर 2600 रुपए वसूल कर लिए। लेकिन छात्र जब स्कूल में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो मालूम पड़ा की उनका फॉर्म ही शिक्षक ने नहीं भरा है। 


छात्रों को परीक्षा से होना पड़ेगा वंचित 
ठगी के इस मामले में 100 से अधिक बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। मामले की शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन कार्रवाई की बात कर रहा है, वही 10वीं और 12वीं के बच्चों की 25 मार्च और 27 मार्च से एग्जाम शुरू होने हैं। ऐसे में एक सैकड़ा से अधिक बच्चे इस बार परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।  


एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तब हुआ ठगी का एहसास 
स्कूल पहुंचे पीड़ित छात्रों ने बताया कि उन्होंने 1300 से लेकर 2600 रुपए देकर 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए प्राइवेट फॉर्म भरे थे। जिसका प्रवेश पत्र लेने वे आज स्कूल पहुंचे थे। लेकिन जब उन्हें पता पड़ा कि उनका तो कोई एडमिट कार्ड नहीं आया है, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।   


शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात  
वहीं इस पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप रावत ने कहा कि अभी बच्चों का शिकायती आवेदन उनके पास आया है। बच्चों का कहना है कि उन्होंने पैसे देकर परीक्षा फॉर्म भरा है। लेकिन उन्हें एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। बच्चों ने शिक्षक आजाद खान पर ठगी करने का आरोप लगाया है, मामले की जांच की जाएगी, अगर शिक्षक दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE