नीमच। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की जिला एवं शहर शाखा नीमच द्वारा स्थानीय गांधी वाटिका में संस्था के संस्थापक डॉक्टर गुरुदयाल विश्नार की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठों ने डॉ. विश्नार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में महासभा द्वारा वाल्मीकि समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया। समाजजनों ने डॉक्टर गुरुदयाल विश्नार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठों ने ज्ञान और शिक्षा की ज्योत जगाने तथा आडंबर व कुरीतियों को दूर भगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिलीप पथरोड़, जिलाध्यक्ष श्याम घेंघट, शहर अध्यक्ष संदीप चौहान, प्रदेश सचिव एडवोकेट शशि कल्याणी और बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।