नीमच। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर पर अब चंद दिनों में ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू हो जाएगी। इसे लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। ब्लड सेंटर के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र राठौर ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट यूनिट को प्रारंभ करने के लिए लाइसेंस भी मिल चुका है। मशीनों के इंस्टॉलेशन के लिए इंजीनियर आ चुके हैं। यह इंजीनियर करीब 2 से 3 दिन यहां रुक कर मशीन संबंधित सभी जरूरी कामों को पूरा करेंगे। नई मशीनों का रिव्यू भी हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नीमच में चार प्रोडक्ट को लेकर लाइसेंस मिला है। जिसके चलते ब्लड के चार कॉम्पोनेंट डिवाइड किये जा सकते हैं। नीमच के लिए ब्लड कंपोनेंट यूनिट एक बड़ी सौगात साबित होगा। इसकी वजह से मरीजों को रक्त संबंधित काफी सुविधाऐ अब नीमच में ही उपलब्ध हो जाएगी। यह मशीनें पूरी तरह ऑटोमेटिक और अपडेटेड है।