मंदसौर। सीतामऊ विधानसभा अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा विधानसभा के समस्त विभाग की समीक्षा बैठक आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ का आयोजन किया गया एवं जन जागरूकता हेतु समस्त विभागों की भागीदारी के लिए चर्चा की गई।
टीबी हारेगा मंदसौर जीतेगा-
टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मुक्त रथ ने ग्राम ढाबला गुर्जर एवं गुराडिया माता में भ्रमण किया तथा शासकीय स्कूल ढाबला गुर्जर में स्कूल को बच्चों को टीबी की शपथ दिलाई गई।