BREAKING NEWS
KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 11:26 am
KHABAR : इंदौर मंडी में फलों की बंपर आवक, तरबूज 6 से 12, खरबूज 20 से 30 और अनार 80 से 120 रुपए किलो बिक रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में गर्मी के मौसम से पहले ही फलों की भरपूर आवक शुरू हो गई है। मंडी में रोजाना तरबूज की 80 से 100 टन, खरबूज की 15 से 20 टन और अनार की 4 से 5 टन आवक हो रही है।


तरबूज की आवक महाराष्ट्र के धुलिया, सिरपुर, मालेगांव, जलगांव, औरंगाबाद और शिर्डी से हो रही है। फल व्यापारी मुनव्वर शेख के अनुसार बड़ी मात्रा में आवक के कारण तरबूज 6 से 12 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।खरबूज भी इन्हीं क्षेत्रों से आ रहा है। मंडी में इसकी कीमत 20 से 30 रुपए प्रति किलो है। अनार की आवक इस बार महाराष्ट्र के बजाय राजस्थान के जीवानी मंडी और गुजरात के कच्छ से हो रही है। अनार 80 से 120 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है।


गर्मी के मौसम में ये फल विशेष महत्व रखते हैं। तरबूज और खरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो गर्मी में शरीर की पानी की कमी को पूरा करते हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ इन फलों की आवक और बढ़ने की संभावना है, जिससे कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE