विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी मोहिनी शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में राजस्व वसूली और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई।
पीएम जन-मन योजना की प्रगति का जायजा लिया गया। खाद-बीज की आपूर्ति और भंडारण की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। जल जीवन मिशन और आकांक्षी जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत और संजीवनी क्लिनिक की स्थिति देखी गई। एएनसी पंजीयन की प्रगति का आकलन किया गया। सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और सीखो कमाओ योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का जायजा लिया गया। स्वामित्व योजना और शून्य प्रवेश वाली शालाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
दिव्यांग छात्रों के प्रमाण-पत्र और 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रगति देखी गई। सिरोज तहसील के ग्राम साकलोन में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।