BREAKING NEWS
KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 5:13 pm
KHABAR : सड़कों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, सड़क गुणवत्ता की जांच शुरुआत में ही की जाए- कलेक्टर गर्ग, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के साथ ही गुणवत्ता की जांच शुरुआत में ही की जाए। सड़क के सैंपल लेकर गवर्नमेंट एजेंसी को जांच करने के लिए भेजें। पीडब्ल्यूडी विभाग रोड इंजीनियर से चेक करवाए। सड़कों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके लिए स्थल चिन्हित करें। सीतामऊ रोड पर शोल्डर, साइनेज, पुलिया पर रंग रोगन, पेड़ कटाई के कार्य करें। सीतामऊ से सुवासरा रोड का स्थल सर्वे एमपीआरडीसी जल्द पूर्ण करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी, जिला सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 


एनएचएआई पुलिस के साथ सीसीटीवी डाटा शेयर करें। 8 लाइन पर टोल प्लाजा के बाद रेस्ट हाउस को सक्रिय करें। वहां पर रेस्टोरेंट व्यवस्था सुनिश्चित करें। गरोठ क्षेत्र में एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम बढ़ाएं। ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग बस ऑपरेटर के आंख की जांच अनिवार्य रूप से करें। स्कूलों की बसें, टेंपो इत्यादि के फिटनेस, ड्राइवर का चरित्र प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन चेक करें। नॉन लाइसेंस गाड़ियों के ड्राइवर का चरित्र सत्यापन करें। चालानी कार्यवाही अधिक से अधिक करें। जल निगम 31 मार्च तक रोड मरम्मत का कार्य पूर्ण करें। इसके लिए 1 मार्च से शेड्यूल बनाएं। साथ ही आईआरएडी से दुर्घटनाओं का डाटा सभी थानों से प्राप्त कर नये ब्लैक स्पाट को चिन्हित करना। ब्लैक स्पॉट परिशोधन के संबंध में निर्माण एजेंसी द्वारा कार्यवाही की जाएं। सभी निर्माणाधीन मार्गाे में आवश्यक रोड़ फर्निचर एवं सुरक्षात्मक सूचना बोर्ड लगाएं। सड़क सुरक्षा के संबंध में स्कूल और कॉलेजो में ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाएं। मार्गाे के जंक्शन पर रंबल स्ट्रीप लगाएं। ट्रेक्टर तथा ट्रॉलियों पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण हेतु रेडियम लगाना अनिवार्य है। आरटीओ द्वारा ट्रेक्टर तथा ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करें। लेजर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम का हाईवें पर उपयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE