BREAKING NEWS
KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 5:52 pm
KHABAR : अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भाजपा जिलाध्यक्ष दीदी वंदना खंडेलवाल, कार्यकृताओ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन, पढे़ संतोष कुमार की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेई शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंर्तगत आज भाजपा मंडल रतनगढ़ नगर परिषद् परिसर पर अटल विरासत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर में पहली बार पुरे संभाग में पहली भाजपा महिला जिलाध्यक्ष दीदी वंदना खंडेलवाल का सभी भाजपा कार्यकृताओ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।


तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात कर सभी कार्यकृताओं को संबोधित किया और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ऐसी सोच के साथ आप हम मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महोदया दीदी वंदना द्वारा नगर के प्रबुद्ध जन, सुरेश मंडोवरा,राधेश्याम पराशर, प्रहलाद सोनी, राजेंद्र पुरोहित उमर, सुखदेव गुर्जर, ओमप्रकाश सेन का स्वागत सम्मान किया गया।


साथ में पधारे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, दीदी मीना जैसवाल, सतीष व्यास ने भी श्रद्धेय अटल के जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेशचंद्र मंडोवरा ने अटल के समय जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ता ने मेहनत की आज इस वट वृक्ष रूपी पार्टी परिवार है। देश में भाजपा सरकार है। ऐसे अनेक प्रकार के अनुभव साझा किया।


भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मी देवी नागदा,नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया सुगना देवी गुर्जर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदादेवी बैरागी,पार्षद गायत्री देवी व्यास, पार्षद रतनदेवी राठौर, पार्षद हंसा देवी, पुजा देवी पराशर, ने भाजपा जिला अध्यक्ष दीदी वंदना खंडेलवाल का स्वागत अभिनंदन किया। संचालन शिवनंदन छिपा ने किया। आभार आईटी संयोजक नितेश सेन ने किया।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी कचरू लाल गुर्जर, सभापति राजेंद्र मूंदड़ा,वरिष्ठ भाजपा नेता शौकीन सोनी, पार्षद गोपाल राठोर,पार्षद मनोहर सोनी ,पार्षद दीपक व्यास, नीटू पराशर, सत्यनारायण नागदा, जीवनदान चारण,रोशन बंजारा,पार्षद हसमुख सोनी, मनीष नामदेव, सुनील व्यास, अनेक भाजपा कार्यक्रता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE