नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज नीमच के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा आज बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19 वी किश्त वन क्लिक के माध्यम से जारी की गई। योजना के तहत नीमच जिले के एक लाख दो हजार पात्र किसानों के खाते में 20 करोड़ 44 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।
उल्लेखनीय की पात्र कृषक परिवार को एक वर्ष में 2000 रूपए की तीन किस्ते कुल 6000 रूपए 1 वर्ष में दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार से दिए गए संबोधन का प्रसारण टाउन हॉल में मौजूद लोगों ने सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीम संजीव साहू, संयुक्त कलेक्टर ममता खेड़े, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, किसान और अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश पाटीदार ने किया।