BREAKING NEWS
KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 6:37 pm
REPORT : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने किया जाट, कीरता, डोराई एवं कस्‍मारिया में वाटरशेड कार्याे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने सोमवार को जावद जनपद क्षेत्र के ग्राम कीरता, जाट, डोराई और ग्राम कस्‍मारिया में वाटरशेड योजना के तहत निर्मित तालाब स्‍टॉप डेम निर्माण एवं पौधारोपण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर, अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ ने वाटरशेड परियोजना क्रमांक 2 एवं 3 के तहत ग्राम कीरता में तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्‍होंने ग्राम पंचायत जाट में मियांबाकी पद्धति से किए गए पौधारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस भ्रमण के दौरान जिप सीईओ वैष्‍णव ने ग्राम पंचायत डोराई में नदी पर स्‍टाप डेम निर्माण कार्य तथा कस्‍मारिया में निर्माणाधीन स्‍टाप डेम निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्‍होने स्‍टाप डेम निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता एवं जल भराव क्षमता का विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस मौके पर परियोजना अधिकारी विनोद इक्‍का,संबंधित उपयंत्री पंचायत सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE