खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के ग्राम जरोली में रविवार को ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्षेत्र में यह ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया है।ऐसा आयोजन अभी तक कही नही हुआ है।जो की रात 11 बजे तक लाइटिंग के बीच चलता रहा।जिसमे कुल 20 टीमों ने भाग लिया था।कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत जरोली के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में हुआ।जिसमे अभिमन्यु क्लब ने ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 501 रुपए इंट्री फीस रखी थी।प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए जितेंद्र ठाकुर सरंपच प्रतिनिधि द्वारा रखा गया तो वही द्वितीय पुरस्कार 5555 मडिया पटेल उपसरपंच और तृतीय पुरस्कार 2222 अभिमन्यु क्लब की और से रखा गया था।जिसमे सुबह 11 बजे प्रतियोगता की शुरवात की गई जो की एक ही दिन में दो राउंड पूरा करते हुए रात के 11 बजे समाप्त हुई।फर्स्ट और सेकंड पाली में फायनल राउंड समाप्त हुआ। जिसमे प्रथम पुरस्कार विजेता टीम यूटीडी इंदौर ने 11111 रुपए नकद पुरस्कार प्राप्त किया तो वही द्वितीय पुरस्कार विजेता टीम अभिमन्यु जरोली ने 5555 रुपए नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की गई। तो वही तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अभिमन्यु क्लब द्वारा देवरला विजेता टीम को राशि 2222 रुपए नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की गई। वही इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर उपसरपंच मढ़िया पटेल जनपद सदस्य दिनेश वास्कले लोभीराम धनगर सचिव ऐड़ु मोर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।