BREAKING NEWS
KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 7:30 pm
NEWS : आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण हॉल में शहर परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन, पोषण भी-पढ़ाई भी विषय पर दिया मार्गदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तर पर चित्तौड़गढ़ ग्रामीण एवं चित्तौड़गढ़ शहर परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सोमवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सीताफल उत्कृष्टता केंद्र निंबाहेड़ा रोड एवं आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण हॉल में ’’पोषण भी एवं पढ़ाई भी’’ विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण के साथ पढ़ाई की गतिविधियां किस प्रकार करवाई जाए पर प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रुचि भूकल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण मनीष मेघवाल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रशिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शाला पूर्व शिक्षा विषय पर प्रशिक्षण दिया। 

प्रशिक्षण में समता भटनागर जिला समन्वयक पोषण अभियान, महिला पर्यवेक्षक गायत्री जूनीवाल, राजेश्वरी वर्मा, चंदा नूवाल, रेखा वर्मा, संपत शर्मा, किरण शर्मा, कांता सुखवाल एवं ब्लॉक समन्वयक शीला चौधरी, माया सालवी, नारायण सालवी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE