नीमच। 12वीं क्लास की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी यानी आज मंगलवार से शुरू हो चुकी है। आज पहला पेपर हिंदी विषय का है। टाइमिंग की बात करें तो सुबह 9 बजे से 11.30 बजे की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई है। राजधानी भोपाल में 103 एग्जाम सेंटर बनाएं हैं।
बता दें कि 27 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी. इस साल 12वीं के एग्जाम में 7,06,475 स्टूडेंट्स और 10वीं के एग्जाम में 9,53,777 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। प्रदेशभर में कुल 3,887 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. नकल पर सख्ती के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। एग्जाम सेंटरों में ईमानदारी की पेटी रखी गई है।
ईमानदारी की पेटी
इसमें स्टूडेंट्स स्वेच्छा से किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, जैसे गाइड, चिट आदि डाल सकेंगे। पेटी पर लिखा गया है कि यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जमा करने के उद्देश्य से रखी गई है। वहीं अगर कोई बच्चा परीक्षा हॉल में नकल सामग्री के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. जैसे कि सभी सेंसेटिव केंद्रों के आसपास उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। यह दल सुबह 9 से 12 बजे के बीच किसी भी केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इनमें से अधिकांश केंद्रों पर प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कुछ केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं।