BREAKING NEWS
KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 11:10 am
NEWS : सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का बनाया सभापति, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का सभापति मनोनीत किया हैं। सांसद जोशी को संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसद को सदस्य बनाया गया है। जिनमे सदस्य सांसद एंटो एंटनी, मितेश पटेल बाकाभाई, सुखदेव भगत, राजू बिस्टा, गुरमीत सिंह, बस्तिपति नागराजू, डॉ. राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा व राजमोहन उन्नीथन है। 
सांसद जोशी वर्तमान में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य है तथा पूर्व में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की सयुंक्त समिति के सभापति भी रह चुके है। लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है तथा इसके कार्य आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना, याचिकाओं पर सरकार से राय मांगना, याचिकाओं पर रिपोर्ट देना, याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना, याचिकाओं से जुड़े मामलों में मंत्रालय के विचारों पर विचार करना, याचिकाओं के निपटान के लिए सभा में रिपोर्ट पेश करना,नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना आदि है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE