भोपाल। अग्रवाल समाज के आराध्य देव भगवान अग्रसेन महाराज और माँ लक्ष्मी की बारहवीं महाआरती का आयोजन 2 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन भोपाल के आईटीसी पार्क में स्थित भगवान अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष होगा।
महाआरती शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। इस आयोजन की जजमानी अग्रवाल स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति भोपाल द्वारा की जा रही है। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंसल, संयोजक अनुपम अग्रवाल, महामंत्री मधुर अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल हैं।
उल्लेखनीय है कि भोपाल में हर माह के पहले रविवार को महाआरती का आयोजन किया जाता है। अब तक ग्यारह महाआरतियां सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। आयोजकों ने सभी अग्र बंधुओं से सपरिवार महाआरती में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।