जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर प्रदेश में संचालित मदरसों में औपचारिक शिक्षा शुरू करने की मांग की गई है। यह मामला सोमवार को सुनवाई के लिए रखा गया था। याचिकाकर्ता के वकील सयैद अशर अली वारसी के निवेदन पर चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 6 मार्च को करने के आदेश दिए हैं।
भोपाल के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हलीम खान और विधायक आरिफ मसूद की ओर से यह याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि मदरसों की स्थापना धार्मिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। अन्य शैक्षणिक संस्थानों की तरह मदरसों में भी आधुनिक और औपचारिक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। इससे मुस्लिम समुदाय के कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार ने ष्स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग एजुकेशन इन मदरसा शुरू की थी, जिसके लिए केंद्र और राज्य दोनों आर्थिक मदद देते हैं।