BREAKING NEWS
KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 1:39 pm
KHABAR : मोहनखेड़ा में आदिवासी सशक्तिकरण शिविर का समापन आज, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष हुए शामिल, धार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। जिले के मोहनखेड़ा में आदिवासियों के अधिकार एवं सशक्तीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर के समापन सत्र है। आज सत्र को संबोधित करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी और विधायक हरीश चौधरी धार पहुंचे।


नवनियुक्त प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश व संभाग के कई बडे़ नेता मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी चौधरी करीब 12 बजे तक मोहनखेड़ा पहुंचे। इससे पहले फोरलेन रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।


प्रतिदिन हो रहे चार सत्र
आदिवासियों के सशक्तिकरण को लेकर आयोजित शिविर की शुरुआत 20 फरवरी से हुई थी, प्रतिदिन यहां पर चार सत्रों का आयोजन हो रहा है। शिविर में आदिवासी बंधुओं व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की पिछली सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दे रहे है। साथ ही आदिवासी को किस प्रकार से एकजुट रखा जा सकता हैं, जैसे विषयों पर कांग्रेस नेता सत्रों को संबोधित कर रहे है।


मोहनखेड़ा जाने के पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी धार पहुंचे। यहां फोरलेन रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE