सनावद। विमला कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सनावद की लापरवाही के चलते दो बच्चों को दसवीं बोर्ड की परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है दोनों बच्चों के माता-पिता ने थाने पहुंच कर थाना प्रभारी एवं तहसीलदार महोदय को इस मामले से अवगत कराया। बच्चों के माता-पिता का कहना है कि हमारे द्वारा समय पर स्कुल फीस जमा करने के बावजूद भी हमारे बच्चों को दसवीं बोर्ड की परीक्षा से वंचित होना प़ड रहा है जिसके कारण हमारे बच्चे डिप्रेशन में है परीक्षार्थी दिव्यांशी नामदेव ने बताया की स्कूल ने हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है अब हमें दसवीं बोर्ड की परीक्षा एक साल बाद देनी होगी।
वही स्कूल की प्राचार्य ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया कि हम से गलती तो हुई है और हम उस गलती को स्वीकार करते हैं और अगले वर्ष हम इन बच्चों को दसवीं बोर्ड की परीक्षा दिलवाएंगे इसका कोई भी शुल्क का इनके माता-पिता से नहीं लिया जाएगा किन्तु बच्चों का जो एक साल खराब हो रहा है इस पर उन्होंने कोई संतोषजनक नहीं दिया। जिला शिक्षा अधिकारी खरगोन का कहना है कि इस मामले में हमने कलेक्टर महोदय को अवगत करा दिया गया था और उनके द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव महोदय को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था कि बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया जाए और उनके पत्र का जवाब आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के नियम अनुसार बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती हैं।