नीमच। जन अभियान परिषद जिला नीमच के जावद के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्रपाल सिंह भाटी एवं केंद्र समन्वयक ताराचंद पाईवाल आपके दिशा निर्देशन में बोरखेड़ी तालाब को आदर्श ग्राम बनाने के लिए आज हमने हमारे परामर्शदाता सुरेश राठौर व बीएसडब्ल्यू, एमएस डब्ल्यू छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम का हमने दूसरी बार भ्रमण किया गांव में हमनें दीवार लेखन किया और परिवार वालों से ग्राम को स्वच्छ रखें इसी हमने चर्चा करी तथा ग्रामीणों से हमने शपथ भी दिलाई। बोरखेड़ी तालाब की मातृ शक्ति के साथ हमने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया उनका पुष्प हार से स्वागत कर एक संगोष्ठी की गई, जिस पर परामर्शदाता सुरेश राठौर ने बताया की भारत हमेशा सनातन संस्कृति में महिलाओं को पूजनीय माना है तथा हर क्षेत्र में प्राचीन समय से ही महिलाओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना सर्वाेच्च न्योछावर किया है और वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में हमारी माताएं बहने पीछे नहीं है सभी समाज को आगे बढ़ाने में परिवार को आगे बढ़ाने में तथा देश को आगे बढ़ाने में बराबर सहयोग करती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं देवीलाल धनगर रवि थोरेचा, विनोद नाराणिया, मुन्नालाल, लोकेश, विक्रम, अनिल दशरथ, घनश्याम तथा सोनाली राजपूत पूर्णिमा बग्गड़, सपना मेघवाल, पदमा राठौर आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी छात्र देवीलाल धनगर नयागांव ने दी है।