रतनगढ़। जाट रोड सामुदायिक भवन रतनगढ़ जावद भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना के तहत जनपद पंचायत ब्लॉक जावद में चल रहे वाटरशेड यात्रा अभियान का भव्य समापन वीरेंद्र कुमार सकलेचा मांगलिक भवन जाट रोड रतनगढ़ में संपन्न हुआ इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर माननीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान,उपाध्यक्ष जानी बाई शंभु लाल धाकड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण,जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, पाटीदार,जिला पंचायत सदस्य मंजू मांगीलाल भील, मण्डल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी कचरुलाल गुर्जर, जिला मंत्री सतीश व्यास, जनपद पंचायत सीईओ ,विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच,जनपद सदस्यगण, सभी कृषि विभाग के जिला अधिकारीगण एवं सम्मानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वाटरशेड योजना से लाभान्वित जल योद्धाओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।